फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Waiting lists for regular trains have increased; travel will be difficult during the festive season.

Kushinagar News: नियमित ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग, त्योहारों में होगी दिक्कत

Mon, 21 Sep 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Waiting lists for regular trains have increased; travel will be difficult during the festive season.
कप्तानगंज। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ट्रेन का सफर आसान नहीं रहने वाला है। नियमित ट्रेनों में सीट की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज और पडरौना से गुजरने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में 30 सितंबर तक कई श्रेणियों में सीटें भर चुकी हैं। त्योहार की तारीखें नजदीक आने के साथ ट्रेनों में वेटिंग लंबी होने लगी है। जानकार बताते हैं कि यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कराने के साथ त्योहार स्पेशल ट्रेनों पर भी नजर रखनी होगी। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई, अहमदाबाद, जम्मू-कश्मीर, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, कोटा और देहरादून समेत कई प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। त्योहारों के समय इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कप्तानगंज से जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाली कामाख्या-श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस में 28 सितंबर तक स्लीपर और थर्ड एसी में सीट उपलब्ध नहीं है, जबकि टू टियर एसी में 10 वेटिंग है।
विज्ञापन

इसी ट्रेन से जम्मू-कश्मीर से कप्तानगंज आने वाली दिशा में स्लीपर में 36, थर्ड एसी में 21 और टू टियर एसी में 10 वेटिंग है। आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में सात, थर्ड एसी में तीन और टू टियर एसी में तीन वेटिंग है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर में 19, थर्ड एसी में पांच और टू-टियर एसी में चार वेटिंग चल रही है। आनंद विहार से कप्तानगंज आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 50 आरएसी है, जबकि सप्तक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर में 11, थर्ड एसी में 15 और टू टियर एसी में पांच वेटिंग है। कप्तानगंज से मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 12, थर्ड एसी में 10 और टू-टियर एसी में पांच वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से कप्तानगंज आने वाली अवध एक्सप्रेस में स्लीपर में 39, थर्ड एसी में 13 और टू-टियर एसी में 10 वेटिंग है। वहीं, कप्तानगंज से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस के स्लीपर में एक अक्तूबर तक 20 वेटिंग पहुंच गई है। पडरौना और कप्तानगंज स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए एक ही आरक्षण काउंटर होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तत्काल टिकट के लिए लोग एक दिन पहले से ही कतार में लग जाते हैं।

सीमित सीटों के कारण कुछ यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने के बाद जल्द ही वेटिंग शुरू हो जाती है। रेल यात्रियों के लिए नियमित ट्रेनों के साथ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पर नजर रखना उपयोगी रहेगा। कप्तानगंज के अलावा पडरौना स्टेशन से उपलब्ध ट्रेनों में ऑनलाइन आरक्षण भी वैकल्पिक विकल्प हो सकता है। यात्रियों को यात्रा की तारीख तय होते ही टिकट बुक कराने की सलाह दी जा रही है, ताकि अंतिम समय में लंबी वेटिंग या तत्काल टिकट पर निर्भर न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed