फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vyapari Sthapana Diwas will be celebrated on 3rd September

Kushinagar News: तीन सितंबर को मनाया जाएगा व्यापारी स्थापना दिवस

Mon, 18 Aug 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Vyapari Sthapana Diwas will be celebrated on 3rd September
पडरौना। शहर के मेन बाजार स्थित एक व्यापारी प्रतिष्ठान में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी तीन सितंबर को व्यापारी स्थापना दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें व्यापार समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि शहर के श्याम अतिथि भवन में तीन सिंतबर को संगठन का इस वर्ष 32 स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस बार स्वदेशी अपनाओ और विदेशी ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा। इसके लिए व्यापारी जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान में शहर और जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख व्यापारियों एवं विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य कर करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप सोनी, कैलाश चहाड़िया, विपिन जायसवाल, आशीष खेतान, अक्षय स्वर्णकार, अनुराग खेतान, बिट्टू सोनी, शिव मोहन जायसवाल बिल्लू, सुनील मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed