फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   voting in unpgcollege today

यूएनपीजी छात्र संघ का फैसला आज

Fri, 23 Sep 2016 11:20 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 23 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
voting in unpgcollege today
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
पडरौना। नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ के पदाधिकारियों के लिए शनिवार को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई। छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीओ सदर की देखरेख में कोतवाली पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


16 सितंबर को यूएनपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद से ही छात्रनेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री सहित कला और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए भी छात्रनेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। इनमें छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए रमन प्रताप शाह, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, समर प्रताप गोप तथा वेद प्रकाश मिश्र, उपाध्यक्ष पद के लिए अजितेश प्रताप शाही, धनंजय दीक्षित, अंकुश राय और इरशाद अंसारी, महामंत्री पद के लिए सच्चिदानंद गुप्ता व मोहम्मद आजम और पुस्तकालय मंत्री के लिए असर शमीम, मानस मुकुल एवं रवि प्रकाश शर्मा मैदान में हैं। इनके अलावा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए राघवेंद्र कुमार शर्मा और कला संकाय प्रतिनिधि के लिए आशु पांडेय व भुवनेश्वर ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को तैयारी पूरी कर ली गई। कॉलेज के निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुक्खी शुक्ल ने बताया कि मतदान 24 सितंबर को पूर्वाह्न दस बजे से दो बजे तक होना है। मतगणना 2:30 बजे से 4:30 बजे तक और चुनाव परिणाम की घोषणा शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि मतदान में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुख्य द्वार से अलग-अलग दो मार्ग बनाए गए हैं। एक मार्ग से छात्र और दूसरे से छात्राओं का प्रवेश होगा। छात्र-छात्राएं अपना परिचय पत्र मतदान अधिकारी को दिखाकर टोकन प्राप्त करेंगे। उसके बाद वह मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी का कहना था कि मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। इनमें वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला एवं कमरा नंबर-चार छात्राओं के लिए तथा कमरा नंबर-पांच छात्रों के लिए आवंटित किया गया है। सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था में अपना योगदान देंगे।
निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने में चुनाव कार्यालय प्रमुख डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, अखिलेश, मनीष, देवानंद, संतोष, प्रभु, प्रमोद श्रीवास्तव, विजयशंकर, संजय, मनोज साहा, समशेर मल्ल, अभिषेक मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप मोदनवाल, धर्मेंद्र सिंह, सतीश खरवार आदि अपना योगदान दे रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।
कड़ी सुरक्षा के बीच होगा पर्चा दाखिला
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में 28 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ के मतदान के लिए शनिवार को पर्चा दाखिला होगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से लिंगदोह कमेटी के नियमों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। 
कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए नामित निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीके सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन कटिबद्ध है। कॉलेज कैंपस से 100 मीटर की दूरी तक अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित होगा। किसी की तरफ से जुलूस भी नहीं निकाला जा सकेगा। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए 28 सितंबर को जिला प्रशासन की तरफ से पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगी। कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह की गड़बड़ी को तुरंत समय पर हल करने के लिए रणनीति बना ली है।

शैक्षणिक कार्य आज रहेगा ठप
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में पर्चा दाखिला होने के चलते 24 सितंबर को शैक्षणिक कार्य ठप रहेगा। यह जानकारी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य रामप्रकाश यादव ने दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed