फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voting for the Teachers' MLC election takes place today; polling teams have reached the polling stations.

Kushinagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज, मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Fri, 23 Oct 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Voting for the Teachers' MLC election takes place today; polling teams have reached the polling stations.
शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पडरौना नगर पालिका परिषद मतदान केंद्र पर कागजों को सहेजते मतदान कर्म
जिले में बनाए गए हैं 15 मतदान केंद्र, सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर अपराह्न 4:00 बजे तक होगा मतदान
विज्ञापन


छह जोनल व सात सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं तैनात, 27 अक्तूबर को होगी मतगणना

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनाए स्ट्रॉन्ग रूम में जमा होंगी मत पेटिकाएं
पडरौना। जिले में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) के लिए 15 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे मतदान शुरू होगा। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। डीएम संजय चौहान ने रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों को जरूरी निर्देश दिए।
जिले में विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) चुनाव के लिए 14 ब्लॉक व एक पडरौना नगर पालिका को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू होगा, जो अपराह्न 4:00 बजे चलेगा। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक मतदान केंद्र की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

मतदान पूरा होने के बाद मत पेटिकाएं कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनाए स्ट्रॉन्ग कक्ष में जमा कराई जाएंगी। इसकी मतगणना 27 अक्तूबर 2026 को होगी। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) के लिए कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पूरी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए छह जोनल और सात सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो सेक्टर व एक जोनल मजिस्ट्रेट को रिज़र्व में रखा गया है। वहीं, 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान के दौरान तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मियों के लिए 17 छोटी व एक बड़ी गाड़ी भी लगाई गई है।
कसया में सर्वाधिक मतदाता
जिले में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) के लिए 15 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अलग-अलग है। इसमें खड्डा में 145, नेबुआ नौरंगिया में 96, विशुनपुरा में 345, पडरौना में 247, नगर पालिका पडरौना में 338, दुदही में 246, सेवरही में 165, तमकुही में 252, फाजिलनगर में 262, कसया में 369, रामकोला में 196, कप्तानगंज में 302, मोतीचक में 148, हाटा में 273 व सुकरौली में 112 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

कोट:-
शिक्षक एमएलसी चुनाव आज होगा। पोलिंग पार्टी रवाना की गई हैं। बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से प्रशासन निपटेगा।
-संजय चौहान, डीएम कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed