{"_id":"5a1f00aa4f1c1bc5758b6088","slug":"voting-about-the-ballot-somewhere-in-the-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को लेकर कहीं मारपीट तो कहीं नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को लेकर कहीं मारपीट तो कहीं नोकझोंक
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
भीड़ हटाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर निकाय चुनाव के दौरान बुधवार को कुछ स्थानों पर मारपीट हो गई तो कहीं-कहीं लोगों में आपस में ही नोकझोंक होने लगी। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव को लोगों को शांत कराया। हाटा नगर पालिका क्षेत्र के एक बूथ पर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक का अंगूठा ही दांत से काटकर जख्मी कर दिया। वहां पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार नगर के हनुमान नगर वार्ड के बूथ संख्या-42 और 43 पर बुधवार की शाम एक मतदाता के पहचान पत्र को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में विरेंद्र गौंड़ नाम के एक व्यक्ति के हाथ का अंगूठा दूसरे ने दांत से काट लिया। वहां हंगामे की सूचना पर एसडीएम विपिन कुमार, सीओ ओमपाल और कोतवाल राजाराम यादव पुलिसफोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस फोर्स के आते ही लोग इधर-उधर खिसक लिए। पुलिस ने वहां से एक युवक को हिरासत में ले लिया। मतदान के दौरान ही हाटा कस्बे के ही प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ संख्या-80 पर फर्जी मतदान का प्रयास कर रहे दो युवक पकड़ लिए गए। लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। वहां मतदान के दौरान फर्जी वोटरों के जरिए मतदान कराए जाने का आरोप लगाकर प्रत्याशियों ने हंगामा किया, लेकिन तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और उन्हें शांत कराया।
सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को दोपहर तक तो कस्बे में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपटा, लेकिन करीब दो बजे एक बूथ पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्यामसुंदर विश्वकर्मा की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। श्यामसुंदर विश्वकर्मा का आरोप था कि प्राथमिक विद्यालय साहबगंज नंबर-1 के पीठासीन अधिकारी किसी प्रत्याशी विशेष के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। वहीं पुलिस कर्मियों का कहना था कि उम्मीदवार लाइन में लगे मतदाताओं से वोट मांग रहे थे और मना करने पर उलझ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे अफसरों ने प्रत्याशी को बाहर निकाला। सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी का कहना है कि इस मामले में उम्मीदवार की गलती है और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।