फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voters struggled at polling booths to check discrepancies in voter lists and to register for new seats.

Kushinagar News: मतदाता सूची में गड़बड़ी और नए पंजीकरण के लिए बूथों पर जूझते रहे वोटर

Mon, 23 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Voters struggled at polling booths to check discrepancies in voter lists and to register for new seats.
पडरौना। निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान चलाया गया। मतदाता सूची में गड़बड़ी और नए पंजीकरण के लिए बूथों पर लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

बूथ पर आलेख मतदाता सूची के साथ बीएलओ उपस्थित रहे। सूची का सार्वजनिक पठन व प्रदर्शन किया गया। त्रुटियों को दर्ज कर सुधार प्रक्रिया शुरू की गई। पूर्व से चिह्नित लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई। नए मतदाताओं से फार्म-6 भरवाकर पंजीकरण कराया गया, वहीं फोटो संबंधी त्रुटियों के सुधार के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 128 से 131, संविलियन प्राथमिक विद्यालय खजुरिया तथा बूथ संख्या 326 से 332, गोस्वामी तुलसी दास इंटर कॉलेज का जायजा लिया। डीएम ने बीएलओ से प्राप्त फार्म-6 की संख्या, मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों के सुधार की प्रगति और फोटो संशोधन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को तत्परता व पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान डीएम ने बूथ पर उपस्थित लोगों से संवाद कर विशेष पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी और सभी से अपने नाम, फोटो व अन्य विवरणों की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की अपील की।
विज्ञापन

प्रशासन की अपील डीएम ने लोगों से अपील किया कि वे मतदाता सूची में अपने विवरणों का सत्यापन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समय रहते संशोधन कराएं, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed