फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vitamin A supplements will be given to children from tomorrow till January 3.

Kushinagar News: कल से तीन जनवरी तक बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक

Tue, 03 Dec 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will be given to children from tomorrow till January 3.
पडरौना। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने के लिए बुधवार को जिले में अभियान चलाया जाएगा। एएनएम, आंगनबाड़ी और आशाओं को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में सभी उपकेंद्रों पर होने वाले वीएचएनडी सेशन पर नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। यह बच्चों में रतौधी बीमारी से रक्षा करता है और खसरा से होने वाली निमोनिया व डायरिया से भी बचाता है। विटामिन-ए की खुराक से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह शारीरिक विकास में भी सहायक होता है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी सहयोग करें ताकि जनपद का कोई बच्चा विटामिन-ए की खुराक लेने से वंचित न हो और लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एएनएम, आंगनबाड़ी व आशाओं के सहयोग से विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। नौ माह से 12 माह तक के बीच के बच्चों को एक एमएल व 12 माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर दो एमएल दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed