{"_id":"613257738ebc3e0e8d6f5401","slug":"viral-fever-patients-increased-crowd-gathered-in-district-hospital-kushinagar-news-gkp40783782","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगे वायरल फीवर के मरीज, जिला अस्पताल में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगे वायरल फीवर के मरीज, जिला अस्पताल में लगी भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने पहुंचे रिश्तेदार व परिजन। संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
वायरल फीवर के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में लगी भीड़
शुक्रवार को भर्ती कराए गए वायरल फीवर के सात मरीज
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते बढ़ीं रोगियों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बरसात के इस मौसम में कभी तेज धूप तो कभी बारिश का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। इन दिनों वायरल फीवर के मरीज अस्पतालों में आने लगे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल के वार्ड में वायरल फीवर के सात मरीज भर्ती थे, जबकि 26 मरीज पहले से भर्ती थे। वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में संग्राम (30) निवासी नोनियापट्टी, पडरौना, प्रियांश (04) निवासी बाघनाथ, हाटा, राहुल (11) निवासी बरौटा, देवरिया, अर्पित सिंह (13) निवासी मटिहनिया, पडरौना, अंकिता शर्मा (तीन माह), रसौली, बिहार, रंजीत (05) करहिया, कसया और मुकेश (07) निवासी गोड़रिया, विशुनपुरा को भर्ती कराया गया था। इनका इलाज चल रहा था। यह सभी वायरल फीवर से पीड़ित थे। इससे पहले बृहस्पतिवार को वायरल फीवर के 15 और बुधवार को 11 मरीज भर्ती कराए गए थे। इन मरीजों का इलाज भी शुक्रवार को चल रहा था। शुक्रवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. एके मल्ल ने बताया कि यह वायरल फीवर का मौसम है। बरसात के बाद अचानक तेज धूप की वजह से बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही पेट संबंधी बीमारियां शुरू हो जाती हैं। इसका कारण मच्छर और जलजनित बीमारियां होती हैं। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें और पानी उबालकर पीएं। खान-पान में सावधानी बरतें, पूरे शरीर के कपड़े पहनें। धूप से आने पर तत्काल ठंडी चीजें अथवा बारिश से आने पर तत्काल गरम चीजों का सेवन करने से बचें तो वायरल फीवर से बच सकते हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि इन दिनों बीमारियों की वजह से अस्पताल में ओवर क्राउडिंग है। 100 बेड के अस्पताल में इस समय लगभग 160 मरीज भर्ती हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से एक बेड पर दो-दो छोटे बच्चों को को भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है। सभी मरीजों के समुचित उपचार का प्रबंध किया जा रहा है।