{"_id":"589b7cdb4f1c1b945237ab11","slug":"villegers-warn-to-reject-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए वोट के बहिष्कार की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए वोट के बहिष्कार की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
मतदान बहिष्कार का निर्णय लेने के बाद प्रदर्शन्ा करते ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
पडरौना विधानसभा क्षेत्र के चैती गांव के लोगों ने बुधवार को बिजली के लिए वोट के बहिष्कार की चेेतावनी दी। गांव के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासनिक अफसरों और जन प्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विशुनपुरा ब्लॉक का गांव चैती मुसहरी आठ टोले में विभक्त है। इनमें से नौका टोला, गजराज टोला, जगजीवन नगर, खैरा टोला, घरमोरवा, मिनवा छापर और विशुनपुरा बुजुर्ग टोले पर काफी पहले विद्युतीकरण हो चुका है, परंतु चैती खास टोले में अब तक बिजली की सुविधा नहीं मिली। करीब 700 मतदाओं वाले इस गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। बिहार सीमा पर बसे इस गांव के लोगों की जिंदगी बरसात में और दुरूह हो जाती है।
गांव के हरिद्वार प्रसाद, राजेश गोंड, संजय यादव, हरिलाल यादव, श्रीनारायन साहनी, कमलेश यादव, भोला, जगदेव, सुखारी आदि का कहना है कि चुनाव आते ही वोट मांगने पहुंचे नेता विद्युतीकरण का आश्वासन देते हैं, परंतु अब तक विद्युतीकरण पूरा नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि गांव में वोट मांगने आने वाले प्रत्याशी का भी वे लोग विरोध करेंगे।