फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers were surprised to hear Dhananjay's feat, told him to be polite

Kushinagar News: धनंजय का कारनामा सुन गांव वाले हैरान, बताया विनम्र

Mon, 03 Jun 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers were surprised to hear Dhananjay's feat, told him to be polite
कुशीनगर। फिल्म अभिनेता सलमान खान पर हमले की साजिश में मुख्य भूमिका में रहकर पूरी कहानी रचने वाले कुशीनगर के धनंजय सिंह का नाम जरूर आया है, लेकिन उसकी गांव में पहचान विनम्र और शांत स्वभाव के युवक की है। जो कोई सलमान के हमले की साजिश में धनंजय का नाम सुन रहा है, वह हैरान हो जा रहा है। धनंजय को नवी मुंबई पुलिस ने एक दिन पूर्व हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच व मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसका लॉरेंस विश्नोई गैंग से कनेक्शन निकलकर भी सामने आ रहा है। वह सलमान खान पर हमले को लीड कर रहा था। वहीं, मामले की प्रारंभिक जांच में धनंजय का पाकिस्तान से भी कनेक्शन मिला है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव के तपे सिंह के पुत्र धनंजय सिंह का नाम सलमान खान पर हमले की साजिश में मुख्य भूमिका में सामने आया है। धनंजय सिंह अपने एक और नाम अजय कश्यप से पहचान रखता है। इस उपनाम को गांव में कोई नहीं जानता है। किसान के बेटे के रूप में पहचान रखने वाले धनंजय को गांव में काफी शांत और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। धनंजय की मां आशा संगिनी हैं तो पिता किसान हैं। गांव वालों के मुताबिक धनंजय करीब छह-सात वर्ष पहले से ही मुंबई आता-जाता रहता है। एक नियमित अंतराल पर वह घर आकर एक सामान्य आदमी की तरह सबसे बातचीत और विनम्रता का व्यवहार करता था और फिर शहर वापस लौट जाता था। लेकिन उसके इस कारनामे की भनक तक लोगों को नहीं लगी। गांव में जिसने भी धनंजय सिंह की मुंबई में गिरफ्तारी की खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया। कोई इस बात को मानने को तैयार नहीं था कि वह ऐसा भी कर सकता है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद परिजन मुंबई पहुंच गए हैं।
विज्ञापन




0



स्थानीय स्तर पर भी कोई आपराधिक इतिहास नहीं



धनंजय सिंह को हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया गया है और उसका अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आ रहा है। लेकिन, स्थानीय स्तर यानी थाने में उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि स्थानीय थाने में उस पर कोई केस दर्ज नहीं है। उसकी पहचान एक अच्छे इंसान के तौर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

बीट पुलिसिंग पर सवाल
सलमान खान जैसे अभिनेता के हमले की साजिश में कुशीनगर के धनंजय सिंह का नाम आना और स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी न होना, बीट पुलिसिंग पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। बीट कांस्टेबल को चाहिए होता है कि वह अपने क्षेत्र में अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर के विषय में जानकारी उपलब्ध कराकर एसओ व अपने अफसरों को अवगत कराए। लॉरेंस विश्नोई गैंग से धनंजय के कनेक्शन सामने आने के बाद बीट पुलिसिंग पर भी सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed