{"_id":"68740aaadcc33e07720485ea","slug":"villagers-troubled-by-the-filth-staged-a-protest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141466-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 14 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के भंडसरवा गांव के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पंचायत भवन के पास कूड़ा निस्तारित करने पर नाराजगी जताते हुए वहां से शीघ्र साफ-सफाई कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नाम दर्ज कराने के लिए ग्राम पंचायत भंडसरवा गांव के विभिन्न टोलों से कूड़ा एकत्र कर गांव में पंचायत भवन परिसर में रख दे रहे हैं। इससे वहां कूड़ों का ढेर लग गया है। लोगों ने पंचायत भवन परिसर में एकत्र कूड़ा किसी दूसरे स्थान पर निस्तारित करने की मांग की।
इस दौरान दीपांशु तिवारी, सलमान अंसारी, अमरेश रज्जाक, सगीर अंसारी, सुजीत रज्जाक, सिरताज अंसारी, रंजन आदि मौजूद रहे।