फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers troubled by low voltage staged a protest

Kushinagar News: लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 31 Aug 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by low voltage staged a protest
खड्डा। क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के लोगों ने शनिवार को बिजली समस्या को लेकर खड्डा विद्युत उपकेंद्र परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। शनिवार को दोपहर बाद मदनपुर सुकरौली गांव की अंगीरा भारती, पटवारी भारती, सलहनती भारती, सुभावती, बबीता सरोज, जयंती, चंपा देवी, उमेश घोष, नरसीना, शंकर, दिनेश गौतम, अनिल, सोनू, गुलबदन, लालजी, सुरेश, शाहिद आदि लोग विद्युत उपकेंद्र खड्डा पहुंचे और बिजली समस्याओं को लेकर हंगामा करने लगे। हंगाम कर रहे लोगों का आरोप था कि गांव में लो वोल्टेज की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार है। लोगों के घर बिजली आपूर्ति के लिए लगा बिजली का तार और पोल भी जर्जर हो गया है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन बिजली निगम की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। गांव वालों के हंगामे की सूचना पर आई पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और बिजली निगम के अधिकारियों को बुलाकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed