फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers put the body on the door, police clash

Kushinagar News: दरवाजे पर शव रखकर गांव वालों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 25 Mar 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers put the body on the door, police clash
पडरौना/तरयासुजान। तीन दिन पहले लापता अधेड़ का गन्ने के खेत में पत्तियों के ढेर में शव मिलने के मामले में गांव के आठ लोगों पर जुआ खेलने के दौरान हत्या का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम दरवाजे पर शव आया तो गांव वालों ने शव वाहन को रोककर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। काफी मान-मनव्वल के बाद आरोपियों पर केस दर्ज करने के आश्वासन पर देर रात परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव निवासी 55 वर्षीय मेवालाल गोड़ तीन दिन पहले लापता हो गए थे। उनकी लाश शनिवार को दोपहर बाद गन्ने के खेत में पत्तियों के ढेर में मिली थी। मेवालाल की पत्नी आशा देवी ने गांव के आठ लोगों पर जुआ के दौरान हत्या कर लाश छिपाने का आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया। शव में कीड़े पड़ गए हैं और पेट और चेहरे पर चोट के निशान मिले। शाम करीब 5 बजे शव दरवाजे पर पहुंचा तो गांव वाले पहुंच गए और शव वाहन को घेर कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

पहले से मौजूद पुलिस वालों ने लोगों को किनारे कर वाहन से शव उतारने की कोशिश की। लेकिन, लोगों का आक्रोश देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। मेवालाल के परिजनों का आरोप है कि गांव के आठ लोगों ने हत्या कर शव को गन्ने की पत्तियों के ढेर में छिपा दिया था। नाराज लोग केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। देर शाम को एएसपी और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। गांव वालों को शव का दाह संस्कार करने के समझाया। काफी मान-मनव्वल के बाद आरोपियों पर केस दर्ज करने के आश्वासन पर देर रात परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed