फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers protested against closure of public road

Kushinagar News: सार्वजनिक रास्ता बंद करने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against closure of public road
उजारनाथ। पटहेरवा क्षेत्र के लबनिया गांव के टोला कपरधिक्का में बुधवार दोपहर में जल निगम के ठेकेदार ने चहारदीवारी बनाकर सार्वजनिक रास्ता बंद कर दिया। इसके विरोध में प्रभावित लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में सार्वजनिक भूमि पर जल निगम की टंकी बन रही है। उसकी चहारदीवारी बनने से सार्वजनिक रास्ता बंद हो जा रहा है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल निगम की बनी पानी टंकी के पीछे कई लोगों का परिवार रहता है। उनके निकलने का काेई रास्ता नहीं है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार, उपजिलाधिकारी तमकुही व थानाध्यक्ष को शिकायत पत्रक देकर सार्वजनिक रास्ता पर चहारदीवारी का निर्माण रोकने की मांग की है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में तिजिया देवी, ज्ञानती देवी, रंजू देवी, रुक्खमणि देवी, श्रीजावती देवी, गोपी प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed