फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers outraged over garbage dumping on the main road leading out of the village.

Kushinagar News: गांव से निकलने वाले मेन सड़क पर कचरा डंप किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 02 Jul 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over garbage dumping on the main road leading out of the village.
पिपरा कनक। तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र के परसौनी गांव से जोगिया सहित कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे फाजिलनगर नगर पंचायत के वाहनों से कूड़ा-कचरा गिराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को कचरे के दुर्गंध से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की तरफ से परसौनी, जोगिया सुमाली पट्टी, जोगिया बिचली पट्टी, करमहां, बनबीरा सहित कई गांवों के लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी हो रही है।
जोगिया गांव निवासी कौशल किशोर सिंह ने कहा कि सड़क के किनारे कचरा खुले में फेंके जाने से सड़क से गुजरना खतरनाक हो गया है। पंकज गुप्ता, अभय कुमार राय, मुलायम यादव, गोरखनाथ राय, हरिनाथ गिरी ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद ने चेताया कि अगर जल्द कूड़ा-कचरा नहीं हटवाया गया तो वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में ईओ अमित सिंह ने कहा कि सड़क के किनारे कूड़ा-कचरा फेंके जाने की कोई जानकारी नहीं है। ऐसा हो रहा है तो उसे बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed