फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   villagers made road to donate SHrama

श्रमदान कर बनाया रास्ता

Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
villagers made road to donate SHrama
श्रमदान कर ग्रामीणों ने किया सड़क निर्माण
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार (कुशीनगर )। विगत कई वर्षों से बदहाल करीब एक किलोमीटर सड़क का ग्रामीणों ने श्रमदान कर निर्माण कर लिया। इस सड़क के निर्माण के लिए गांव के लोग संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार पत्र देकर मांग कर चुके थे। बावजूद इसके सड़क निर्माण की दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो सकी थी।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा सिंगहां चौराहे से मठिया टोला होते हुए बड़हरिया को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के अभाव में इतनी जर्जर हो गई थी कि लोगों को पदैल चलना भी मुश्किल हो गया था। सड़क मरम्मत के लिए गांव के लोगों ने जिला प्रशासन समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई। फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार को प्रदुम्न तिवारी की अगुवाई में गांव के लोगों ने सड़क को मरम्मत करने का संकल्प लिया। मठिया टोले के लोग जेसीबी, टैक्टर ट्रॉली के साथ वहां पहुंचे और मिट्टी लादकर सड़क पर डालने लगे। नाराज लोगों ने कहा कि केवल चुनाव में वोट मांगने के लिए नेता आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह अपने किए वादे को भूल जाते हैं। ग्रामीणों के इस पहल की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बिहारी पटेल, अवधेश कुशवाहा, समतुल्लाह अंसारी, रोजीद अंसारी, नंदलाल पटेल, संजय तिवारी, राजमुखुत यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed