{"_id":"62c325d1c858090bd86d87e5","slug":"villagers-caught-two-youths-running-away-by-snatching-mobile-phones-kushinagar-news-gkp442617080","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र मधुरिया चौहानपट्टी के पास की घटना
जौरा बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र मधुरिया चौहानपट्टी के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पकड़े गए बाइक सवार पहले भी मोबाइल फोन छीनकर भाग चुके हैं।
मधुरिया चौहानपट्टी निवासी जीत नारायन चौहान कसया से बाइक से घर आ रहे थे। कसया क्षेत्र के अभिनायकपुर गांव के पास फोन आने पर सड़क के किनारे ही बाइक रोककर मोबाइल से बात करने लगे। तभी पीछे से बाइक से आ रहे दो युवक झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगे।
युवक ने दूसरे मोबाइल फोन से घर पर फोन कर दिया। गांव के लोगों को सड़क पर देख युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के निवासी हैं। इनका नाम बबलू कुमार व सहजाद आलम है। एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।