फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers are not going to the fields due to fear of leopards, and the sugarcane crop is drying up.

Kushinagar News: तेंदुए के डर से खेतों में नहीं जा रहे ग्रामीण, सूख रही गन्ने की फसल

Thu, 22 Jan 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers are not going to the fields due to fear of leopards, and the sugarcane crop is drying up.
 तेंदुआ की तलाश में वन विभाग की टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
खडडा। क्षेत्र के सिसवा गोपाल समेत सात से ज्यादा गांवों के सरेह में वन विभाग तेंदुआ की तलाश में पांच दिन से जुटा हुआ है। तमाम कोशिश के बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका है। महराजगंज की सीमा में चले जाने के अनुमान के बावजूद लोग सरेह में गन्ना छिलाई सहित अन्य कृषि कार्य हेतु जाने से सहम रहे हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, सोहरौना, बंजारी पट्टी, मदनपुर सुकरौली, गैनही जंगल,चमरडीहा, सोनबरसा आदि किसानों की खेती उसी क्षेत्र के आसपास है, जहां शुक्रवार की सुबह तेंदुआ दो लोगों को घायल कर जाल फाड़कर भाग निकला था। किसान मुरारी प्रसाद, फकरूद्दीन, दिनेश कुमार, राजकुमार, इंद्रेश भारती आदि बताते हैं कि गन्ने का घना इलाका होने से भय बना हुआ है कि कहीं खेत से निकलकर अचानक हमला न कर दे।
विज्ञापन

खेती का कार्य कुछ प्रभावित हो रहा है। गन्ने की छिलाई के लिए मजदूर सरेह में जाने से मना कर दे रहे हैं।
गांव वालों ने मांग किया कि सरेह में गन्ने को खाली करने हेतु प्राथमिकता पर चीनी मिल की ओर से पर्ची दिया जाय। खेत खाली होगा तो तेंदुआ आसानी से दिखाई देगा। लोगों ने कहा कि यहां ऐसे हालात से निपटने हेतु कर्मचारियों को संसाधन मुहैया कराया जाना जरूरी है। वन दरोगा सदानंद यादव ने बताया कि तेंदुआ का पता नहीं चल पाया है। वर्तमान में तीन टीम रात व दिन कांबिंग कर रही है। लोगों को सतर्क रहने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed