{"_id":"64209a8fb9eba5d57e0f5a74","slug":"village-secretary-of-dhuria-kot-suspended-kushinagar-news-c-7-1-100135-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धुरिया कोट के ग्राम सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धुरिया कोट के ग्राम सचिव निलंबित
Mon, 27 Mar 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने मनमाने ढंग से वित्तीय भुगतान करने का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। अनियमितता के आरोप में धुरिया कोट के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान विशुनपुरा ब्लॉक से संबद्ध किए गए हैं। सचिव के खिलाफ एडीओ पंचायत की तहरीर पर सेवरही थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
फरवरी माह में ग्राम सभा धुरिया कोट की महिला प्रधान का त्यागपत्र सोशल साइट पर वायरल हुआ था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ग्राम प्रधान ने वायरल वीडियो में गांव के सचिव पर मनमाने ढंग से वित्तीय भुगतान करने और अपने चहेते फर्म से स्ट्रीट लाइट खरीदने का आरोप लगाया था। स्ट्रीट लाइट लगने के कुछ दिन बाद ही 80 फीसदी खराब होने की बात कही थी। दो साल की गारंटी वाली स्ट्रीट लाइटें भी खराब होने पर बदली नहीं गई थीं।
ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत के सचिव अशोक कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसे संज्ञान में लेकर डीएम ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इस वजह से ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में डीपीआरओ अभय यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान की शिकायत पर हुई जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर विशुनपुरा ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है।