{"_id":"66fddc629a420046730f3055","slug":"village-head-and-secretary-honored-for-excellent-work-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124096-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान और सचिव सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान और सचिव सम्मानित
Thu, 03 Oct 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ब्लॉक सभागार में बुधवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक और सफाई कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व ब्लॉक परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।
सांसद विजय दुबे ने कहा कि स्वच्छ भारत परिकल्पना में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण होती है। जब तक देश का प्रत्येक गांव स्वच्छ और सुंदर नहीं होगा, तब तक स्वच्छ भारत अभियान सफल नहीं होगा। इसलिए सभी ग्राम प्रधान और सचिवों को अपने गांव के स्वच्छत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी और बीडीओ सुशील अग्रहरि आदि ने संबोधित किया।
इसके बाद ग्राम सभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेमरा हरदो की ग्राम प्रधान प्रभावती देवी, कठकुइयां के प्रधान विंदा देवी, पिपरा सुजान के प्रधान भूपेंद्र सिंह और जंगल जगदीशपुर के प्रधान हरिलाल प्रजापति के अलावा जंगल कुरमौल के पंचायत सहायक प्रतिभा यादव, सेमरा हरदो के पंचायत सहायक नीलम भारती, सुसवलिया के पंचायत सहायक अर्पिता पाठक, सचिव भगवंत कुशवाहा, सचिव योगेंद्र, सचिव उत्तम यादव, सचिव अरुण गौड़ और आपरेटर धर्मेंद्र के साथ सफाई कर्मचारी में पारस गौतम को सम्मानित किया गया।