फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vidya emerged as the champion in the girls' category by winning four gold medals, while Azad won three gold medals.

Kushinagar News: चार स्वर्ण पदक जीत बालिका वर्ग में विद्या बनीं चैंपियन, आजाद ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Fri, 23 Oct 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vidya emerged as the champion in the girls' category by winning four gold medals, while Azad won three gold medals.
कोरया न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

गोड़रिया। गोड़रिया। सरिसवा स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में कोरया न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें विद्या ने चार स्वर्ण पदक जीतकर बालिका वर्ग और आजाद कुमार ने तीन स्वर्ण पदक हासिल कर बालक वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय बरमपुर की छात्रा विद्या ने चार स्वर्ण पदक जीतकर बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। वहीं, कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया के छात्र आजाद कुमार तीन स्वर्ण पदकों के साथ बालक वर्ग के व्यक्तिगत चैंपियन बने। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के आजाद कुमार व बालिका वर्ग की विद्या प्रथम रहीं।
विज्ञापन

200 और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विद्या ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शिवजी और 400 मीटर में रिजवान प्रथम रहे। 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के आजाद कुमार व बालिका वर्ग की शोभा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के शाहिद व बालिका वर्ग की काजल, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के गुलाब व बालिका वर्ग की सालेहा खातून, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के शाहिद व बालिका वर्ग की काजल प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के प्रीतम व बालिका वर्ग की से खुशी ने जीत दर्ज की।
वहीं लंबी कूद में बालक वर्ग के विकास व बालिका वर्ग की मानसी ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गुरवलिया और बालिका वर्ग में बरमपुर की टीम विजेता रही, जबकि प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में शंकरपुर के बालकों और बरमपुर की बालिकाओं ने जीत दर्ज की। प्राथमिक स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शंकरपुर के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ उपेंद्र सिंह, एआरपी आमोद उपाध्याय और प्रधानाध्यापक हसन फरोग ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। अंत में आयोजक विनोद कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान धनंजय मिश्र, राजेश यादव, दुर्गेश सिंह, आफताब आलम, राजेश कुमार, अमित कन्नौजिया, सुमंत यादव, पुण्य प्रकाश गिरि, प्रमिला प्रसाद, राजेश तिवारी, छांगुर शर्मा, प्रेम गुप्ता, भानुप्रताप सिंह, अयोध्यानाथ पांडेय, दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed