{"_id":"65aede84f6fd8ad0fc0073c4","slug":"video-of-woman-abusing-goes-viral-detained-kushinagar-news-c-7-1-gkp1041-443321-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला का गाली देते वीडियो वायरल, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला का गाली देते वीडियो वायरल, हिरासत में
विज्ञापन
तमकुहीराज।
सोशल मीडिया पर सोमवार को 45 सेकेंड का एक वीडियो वायरल होने लगा। इसमें एक महिला एक पक्ष के देवता के खिलाफ अपशब्द बोल रही है। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर दिया। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।बताया जा रहा है कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सोमवार को सेवरही क्षेत्र के एक गांव में शोभा यात्रा निकाली गई थी। यात्रा गांव के एक टोले में पहुंची तो एक महिला शोभा यात्रा के बीच में आ गई। जब लोगों ने उसे हटाने की कोशिश की तो वह गालियां देने लगी। इस दौरान दूसरे पक्ष ने काफी संयम का परिचय दिया और महिला को चुप कराने की काफी कोशिश की परंतु महिला नहीं मानी। इसी दौरान एक युवक ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इंस्पेक्टर सेवरही दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि आरोपी महिला जैतून नेशा पत्नी मोहर्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।