फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of raping a teenager went viral

किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

Tue, 02 Aug 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Video of raping a teenager went viral
किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल
विज्ञापन

- पटहेरवा थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करके एक युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने की उलाहना देने पर आरोपी ने किशोरी के भाई और पिता की पिटाई भी की। मंगलवार को पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

पटहरेवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 11वीं में पढ़ती है। उसकी जान पहचान बगल के गांव में रहने वाले युवक से हो गई। तीन माह पूर्व किशोरी को बहला फुसलाकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। उसने इसका वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा। उसकी हरकतों से आजिज आकर किशोरी ने दूरी बना ली, तो उसने सोमवार को दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर किशोरी के पिता और भाई युवक के घर उलाहना देने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने अपने मददगारों संग मिलकर किशोरी के परिजनों की पिटाई कर दी। इस संबंध में पटहेरवा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed