{"_id":"69f663d437757fad7c069e04","slug":"video-of-kanungo-taking-bribe-goes-viral-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159111-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिश्वत लेते कानूनगो का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिश्वत लेते कानूनगो का वीडियो वायरल
Sun, 03 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज तहसील में तैनात कानूनगो ओमप्रकाश पांडेय का पैसा लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
- फोटो : Samvad
कप्तानगंज। स्थानीय तहसील में तैनात कानूनगो ओमप्रकाश पांडेय का एक व्यक्ति से कथित रूप से पैसा लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है और आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश मांगा है।
बोदरवार क्षेत्र में तैनात कानूनगो ओमप्रकाश पांडेय का यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है, जिसमें वह तहसील परिसर के कक्ष संख्या 17 (अभिलेखागार) के सामने एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया।
कानूनगो ओमप्रकाश पांडेय ने वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश के तहत बनाया गया वीडियो है और उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।