फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vendors fled upon seeing the Agriculture Department's vehicle; licenses of five shops suspended.

Kushinagar News: कृषि विभाग की गाड़ी देख भागे विक्रेता पांच दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

Sat, 25 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Vendors fled upon seeing the Agriculture Department's vehicle; licenses of five shops suspended.
पडरौना। खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को निरीक्षण पर निकले कृषि विभाग की टीम को देखकर दुकानें बंद कर दुकानदार भाग निकले। इसको गंभीरता से लेते हुए पांच दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने चेताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में खाद की मांग बढ़ने के साथ ही बाजार में कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह की अगुवाई में कृषि विभाग की टीम ने दुदही और समउर बाजर में निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले दुदही कस्बे में होल सेलर लक्ष्मण प्रसाद की दुकान की जांच की।
विज्ञापन

अनियमितता पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दुकानदार को नोटिस जारी किया। तमकुहीराज क्षेत्र के समउर बाजार में सरकारी देखते ही दुकानों में हड़कंप मच गया। आकाश खाद भंडार, हरियाली कृषि केंद्र, आशुतोष खाद भंडार और वासुदेव खाद भंडार के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने समउर बाजार में संचालित इन चारों दुकानों का लाइसेंस निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यूपी-बिहार सीमा पर स्थित सउर बाजार में संचालित खाद की दुकानों से बिहार प्रदेश में खाद भेजने की शिकायत मिल रही थी।

शुक्रवार को छापेमारी की गई तो उनकी गाड़ी देख दुकानदार भागने लगे। संदेह के आधार पर समउर बाजार के खाद की चार दुकान और अनियमितता मिलने पर दुदही के एक होलसेल दुकान का लाइसेंस निलंबित कर संबंधित दुकानदार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने चेताया कि संतोषजनक जवाब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed