फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vehicles standing on roads should not become the cause of accident in fog

Kushinagar News: कोहरे में हादसे का सबब न बन जाएं सड़कों पर खड़े वाहन

Mon, 28 Nov 2022 03:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Vehicles standing on roads should not become the cause of accident in fog
मकुहीराज कौवापट्टी स्थित फोरलेन सड़क पर खड़े वाहन। - फोटो : KUSHINAGAR

कुशीनगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन हाईवे पर जहां-तहां खड़े होने वाले वाहन कोहरे मेें दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। पूर्व में हाईवे पर ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें सड़क पर खड़े वाहन से किसी न किसी दूसरे वाहन की पीछे से टक्कर होने पर लोगों की मौत हुई है। इसके बावजूद रोकथाम का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


तमकुहीराज क्षेत्र स्थित फोरलेन पर वाहनों के खड़े होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिन हो या रात, फोरलेन पर वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। सड़क पर खड़े वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आने वाले वाहन अक्सर टकरा जाते हैं, जिससे लोगों की मौत हो रही है। पूर्व में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


घटना होने के बाद पुलिस-प्रशासन की तरफ से वाहनों को सड़क पर न खड़ी करने की कवायद होती है, बाद में हर कोई इसे भूल जाता है। यह हालत कुशीनगर जिले में सुकरौली, हाटा, कसया, तमकुहीराज से लेकर सलेमगढ़ तक बनी हुई है। दिन में तो ज्यादा दिक्कत नहीं होती है, लेकिन रात के समय दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। 14 जून की भोर में हाटा में हाईवे पर खड़े ट्रक में दिल्ली जा रही बस पीछे से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हाल के दिनों में हुईं घटनाएं

21 नवंबर 2022 : तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया ) के समीप पहले से खड़े डीसीएम में बिहार की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद डीसीएम फोरलेन के बगल में स्थित दुकान घुस गया।
04 मई 2022 : तत्कालीन तरया सुजान थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग के समीप फोरलेन पर पहले से खड़े ट्रक मे बिहार से गोरखपुर की ओर जा रही बोलेरो टकरा गई। इस टक्कर में बोलेरो सवार चालक सहित चार लोगों को गंभीर चोटें आईं।
06 मार्च 2022 : तत्कालीन तरया सुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित कौवापट्टी (मंझरिया) पेट्रोल पंप के समीप बिहार की ओर जा रही बस और ट्रक में टक्कर हुई, जिसमें ट्रक सवार कुल नौ यात्री घायल हो गए थे।

यह बरतें सावधानी
- अपनी गाड़ी की लाइट और ड्राइविंग के दौरान देखने की क्षमता को ध्यान में रखकर ही सफर करें।
- अपने वाहन को डिवाइडर और सड़क किनारे बनी सफेद पट्टी के करीब से न चलाएं।
- रात में चारपहिया वाहन चलाते समय पार्किंग लाइट को चालू रखें।
- दो पहिया वाहनों में भी इंडिकेटर व पार्किंग लाइट जलाकर चलें।

हाईवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यातायात माह में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हाईवे पर जो भी ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, वहां संकेतक को दुरुस्त कराया जाएगा। गश्त करने वाली पुलिस की टीमों के साथ-साथ हाईवे की पेट्रोलिंग टीम को सजग किया जाएगा। - धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed