फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vehicles in the city will ply via diverted routes for three days starting tomorrow.

Kushinagar News: कल से तीन दिन शहर में बदले रास्ते से चलेंगे वाहन

Sun, 07 Jun 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicles in the city will ply via diverted routes for three days starting tomorrow.
पडरौना। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते 8, 9 और 10 जून को शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी और सुगम यातायात के लिए रूट बदले जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा आठ जून से दस जून तक दो दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज में एक और उदित नारायण पीजी कॉलेज में दो यानी कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक पाली में एक हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए परीक्षा केंद्र की तरफ से जाने वाले मार्गोें पर अभ्यर्थियों के वाहनों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात निरीक्षक अश्विनी कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के दौरान शहर में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को पहुंचाने वाले वाहन ही परीक्षा केंद्र की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाएंगे। परीक्षार्थी ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। जाम से बचने के लिए शहरों के मुख्य चौराहों और भीड़ वाले मार्गों के बजाय बाईपास व वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआई ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र एक पास हैं इसलिए इस मार्ग पर अभ्यर्थियों के अलावा अन्य सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed