{"_id":"5fd64ccf8ebc3e3c4d57a531","slug":"vehicle-colided-three-injured-kushinagar-news-gkp3767308188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवाहक पलटने से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवाहक पलटने से तीन लोग घायल
विज्ञापन
मालवाहक पलटने से तीन लोग घायल
कप्तानगंज। रामकोला थाना के चिलुवान के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सजावट का सामान लेकर जा रही गाड़ी पलट गई। इस गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज सीएचसी से घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे नौरंगिया से शादी समारोह के लिए सजावट का सामान लेने गाड़ी कप्तानगंज की तरफ जा रही थी। चिलुवान गांव के सामने बाइक को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार सजावट का कार्य करने वाले मजदूर नौरंगिया थाना के रामनगर निवासी विवेक पांडेय (25), सिराजुद्दीन (16) और देवतहा निवासी रहमान (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज आलम ने बताया कि तीनों घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।