फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vandalism and assault at a liquor shop; FIR registered against six named individuals and 15 unidentified persons.

Kushinagar News: शराब की दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट, छह नामजद व 15 अज्ञात पर प्राथमिकी

Wed, 15 Jul 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vandalism and assault at a liquor shop; FIR registered against six named individuals and 15 unidentified persons.
रामकोला। माघी मठिया गांव में लाइसेंसी देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़ व मुनीम से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

तहरीर में माघी मठिया के रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे वह अपने मुनीम अनिल यादव के साथ दुकान पर शराब की बिक्री कर रहे थे। इस दौरान गांव का ही गोविंद गुप्ता अपने साथ राहुल कन्नौजिया, प्रिंस गुप्ता, शिवम विश्वकर्मा, राजन शर्मा, रिशू शर्मा और करीब 15 अज्ञात लोगों को लेकर आ गया। आरोप है कि गोविंद गुप्ता ने मुनीम से 20 पाउच शराब देने को कहा। मुनीम ने शराब के पैसे मांगे, तो गोविंद और उसके साथी नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

दुकानदार व मुनीम ने विरोध किया तो गोविंद व उसके साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों ने दुकान के काउंटर, टिनशेड और जंगले को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की और ईंट-पत्थर चलाने लगे। आरोप है कि कई हमलावर जबरन दुकान में घुस गए और मुनीम अनिल यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अनिल की पीठ, गर्दन और बाहों में गंभीर चोटें आई हैं। शाेर व चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोविंद गुप्ता, राहुल कन्नौजिया, प्रिंस गुप्ता, शिवम विश्वकर्मा, राजन शर्मा, रिशू शर्मा समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed