{"_id":"606609fd8ebc3ece7a7839e2","slug":"vaccination-of-4565-kushinagar-news-gkp390476397","type":"story","status":"publish","title_hn":"8640 के सापेक्ष 4565 को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8640 के सापेक्ष 4565 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
सीएचसी मथौली बाजार में कोबिड टीका लगवाते रामदरश सिंह प्रधानाचार्य।संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : KUSHINAGAR
8640 के सापेक्ष 4565 को लगा कोरोनारोधी टीका
- 186 लोगों ने ली दूसरी डोज, कुल 4,751 लोगों का हुआ टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बृहस्पतिवार को जिले के 72 स्वास्थ्य केंद्रों पर 8,640 के सापेक्ष 4,751 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें से 4,565 लोगों को पहली डोज जबकि 186 लोगों को दूसरी डोज दी गई। बृहस्पतिवार को 22 स्वास्थ्य कर्मियों व 48 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज ली।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों का भी टीकाकरण शुरू कराया है। सीएमओ कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को 72 केंद्रों पर 8640 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। शाम तक हुए टीकाकरण के बाद जो आंकड़े एकत्रित हुए हैं उसके अनुसार छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों में से 22 ने पहली डोज व 48 ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 48 ने पहली डोज व 49 ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 45 साल से ऊपर की उम्र वाले 4495 सामान्य नागरिकों ने भी पहली डोज ली। जबकि 89 नागरिकों को दूसरी डोज दी गई। इस तरह कुल 4751 लोगों का टीकाकरण हुआ।