{"_id":"6a305e1b56dbdb58f00b86f3","slug":"urea-black-marketing-racket-busted-fir-against-seven-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161818-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यूरिया की कालाबाजारी का भंडाफोड़, सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यूरिया की कालाबाजारी का भंडाफोड़, सात पर प्राथमिकी
Tue, 16 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। डीएम के आदेश के बाद जिला कृषि अधिकारी की ओर से कार्रवाई कराई गई है। आरोपियों के पास से दो-दो बोरी यूरिया बरामद किया गया है। यूरिया मुहैया कराने वाले के बारे में कृषि विभाग पता लगा रहा है।
उर्वरक की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं। कई दिन भाग-दौड़ के बाद उर्वरक मिल पा रहा है। इसको लेकर किसी न किसी गोदाम पर किसानों का हंगामा और अफसरों तक शिकायत पहुंच रही है। 12 जून को तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर जांच कराई गई तो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न गांवों के सात लोग बाइक से 14 बोरी यूरिया लेकर जाते पकड़े गए। आरोपियों की पहचान भोला, रोहित उरांव, सिकंदर, कुलदीप, सूर्या, कुंदन और नरेश के रूप में हुई है। सभी पश्चिम चंपारण जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। जांच में पता चला कि बिना अनुमति के यूरिया का परिवहन कर रहे थे। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह की तहरीर पर सातों आरोपियों के खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद यूरिया को सुपुर्दगी में दे दिया गया है।