फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uprooted gravel on the road became a problem for pedestrians.

Kushinagar News: राहगीरों के लिए मुसीबत बनी सड़क उखड़ी गिट्टियां

Sun, 12 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Uprooted gravel on the road became a problem for pedestrians.
फोटो है।
विज्ञापन

- करमैनी-फाजिलनगर मार्ग पर छह माह से परेशान हैं राहगीर



उजारनाथ। करमैनी-फाजिलनगर मार्ग की गिट्टियां पिछले छह महीने से उखड़ी है। राहगीरों का इस पर चलना दूभर हो गया है। हालात यह है कि आए दिन हादसे में लोग चोटिल हो रहे हैं। वाहन से कौन कहे पैदल चलना मुश्किल है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। पर, अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुआ है।

करमैनी से निकलकर पिपरा, सोफीगंज, मठिया, अवरवा, कुचिया मठिया, अहलादपुर आदि गांवों से होते हुए फाजिलनगर में जाकर मिलती है। इलाके की व्यस्त सड़क रही है, लेकिन इसकी खस्ताहाल स्थिति के कारण बहुत लोग मजबूरी में इस सड़क से आते-जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियों के फैले होने से बाइक सवार फिसलकर गिर जा रहे हैं। ग्रामीण शेख सलाउद्दीन, मंजूर आलम, मकबूल आलम, वकील अहमद, अरविंद सिंह, दारा सिंह, सुनील सिंह, बाबूनंदन सिंह, जाकिर अली, चंद्रौटा निवासी अभिषेक तिवारी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई अजय प्रसाद ने बताया कि दो चार दिन में इस सड़क का निर्माण कार्य चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed