फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Upon finding unsanitary conditions at the CHC, instructions were given for cleaning.

Kushinagar News: सीएचसी पर मिली गंदगी सफाई के दिए निर्देश

Fri, 09 Jan 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Upon finding unsanitary conditions at the CHC, instructions were given for cleaning.
फाजिलनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर की स्वास्थ्य सेवा का हाल जानने के लिए नीति आयोग की टीम ने सीएचसी का गुरुवार को देर शाम निरीक्षण किया। जिसमें रोगियों को मिलने वाली सुविधा व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इससे संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। टीम को स्वच्छता कम मिलने पर सफाई पर ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन

लखनऊ के विशेषज्ञ नीति आयोग सपोर्ट मिशन के धीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी पर पहुंची। यहां पर शासन से मिलने वाली सुविधा, योजनाओं, ओपीडी, दवा वितरण आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने स्वच्छता अभियान पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुविधाओं की जानकारी देने वाला बोर्ड परिसर न होने पर टीम ने नाराजगी जताते हुए अविलंब बोर्ड लगाने की बात कही। जिसमें प्रभारी के साथ योजना की जानकारी हो। अधीक्षक डॉ. यूएस नायक ने परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के जर्जर आवास का मुद्दा उठाया। कहा कि इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रितेश तिवारी, डॉ. साजिद हुसैन, डाॅ. अंशिका राय, डाॅ. अखिलेश कुमार, डाॅ. पूनम गुप्ता, अनुज तिवारी, प्रशांत पांडेय, मकबूल आदि स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed