{"_id":"68cb1af8c29220e7ac00aeb7","slug":"up-file-portal-will-give-a-new-dimension-to-career-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145535-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कॅरिअर को नया आयाम देगा यूपी फाइल पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कॅरिअर को नया आयाम देगा यूपी फाइल पोर्टल
Thu, 18 Sep 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा से नौवीं से 12वीं तक नामांकित विद्यार्थी अब यूपी फाइल पोर्टल पर पंजीकरण कराकर कॅरिअर से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे। पंजीकरण के बाद पोर्टल की उन्हें कॅरिअर से जुड़े सलाह के अलावा अन्य सुविधा का लाभ यूजर नेम, पासवर्ड की मदद से उठा सकते हैं।
जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 361 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक करीब दो लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इन माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम का लाभ लेंगे। विभाग ने पंख पोर्टल को अपडेट कर एआई के तमाम फीचर के साथ कॅरिअर गाइडेंस के जोड़ते हुए यूपी फाइल पोर्टल के नाम से लांच किया है। विद्यार्थी अब इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद कॅरिअर से जुड़ी सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं। मॉक टेस्ट, वीडियो ट्यूटोरियल भी उपलब्ध होंगे। कॅरिअर से संबंधित जानकारी के लिए कॉल सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद में 290 स्कूल माध्यमिक शिक्षा परिषद के यूपी बोर्ड से संचालित हैं। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड से यूपी फाइल पोर्टल के संबंध में दिशा निर्देश मिले हैं, उन्हीं अनुरूप काम किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया गया है।