फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP Board Exam: Super and Zonal Magistrate will monitor along with invigilator

यूपी बोर्ड परीक्षा : पर्यवेक्षक के साथ सुपर व जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

Sun, 23 Feb 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Super and Zonal Magistrate will monitor along with invigilator
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षाएं सख्ती के बीच होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 17 सेक्टर और छह जोन में बांट कर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा डीआईओएस कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जहां से परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से आठ सचल बनाए गए हैं जो परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। कुशीनगर में संचालित 361 माध्यमिक विद्यालयों में से 152 विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 30,599 बालक व 29,213 बालिका समेत 59,762 और इंटरमीडिएट के 27,142 बालक व 26,348 बालिका समेत कुल 53,490 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए बोर्ड की तरफ से पर्यवेक्षक जिले में भेज दिए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों के अलावा एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए छह जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि जिले के राजपत्रित अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीआईओएस व बीएसए समेत आठ जिला स्तरीय अधिकारियों की अगुवाई में सचल दल बनाया गया है जो परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed