फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   UP Board class 9 and 11 students will be able to register till 22nd

Kushinagar News: यूपी बोर्ड के कक्षा नौ और 11वीं के छात्र 22 तक करा सकेंगे पंजीकरणय

Tue, 20 Oct 2026 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
UP Board class 9 and 11 students will be able to register till 22nd
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित कक्षा नौ से 12 तक के अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा आवेदनों की अंतिम तिथि की समय सीमा बढ़ा दी है। बोर्ड ने यह तारीख पहले 15 अक्तूबर निर्धारित की थी, अब विद्यार्थी 22 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की तरफ से पंजीकरण की तिथि बढ़ने से अब तक पंजीकरण से वंचित विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं, जिनमें एक लाख से अधिक विद्यार्थी कक्षा नौ से 12वीं की कक्षाओं में नामांकित हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक प्रस्तावित है। हालांकि अभी परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं हुआ है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की जांच और समीक्षा में कई कमियां मिली है। कई वित्तविहीन विद्यालयों ने अभी तक फोटोयुक्त नामावली जमा नहीं की है। इससे विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा आवेदनों में दर्ज त्रुटियों को दूर करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed