फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unusable community building

उपयोग लायक नहीं बचा सामुदायिक भवन

Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Unusable community building
नरहरिया गांव का सामुदायिक भवन बदहाल। - फोटो : KUSHINAGAR
उपयोग लायक नहीं बचा सामुदायिक भवन
विज्ञापन

फर्श, शौचालय क्षतिग्रस्त, चहारदीवारी ध्वस्त
विशुनपुरा ब्लॉक के नरहरिया गांव में 12 वर्ष पहले बना था भवन
जटहां बाजार(कुशीनगर)। नरहरिया गांव स्थित सामुदायिक भवन जर्जर हो गया है। फर्श टूट गया है। चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त है, फिर भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विशुनपुरा ब्लॉक के नरहरिया गांव में वर्ष 2010 में विधायक निधि से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था। करीब दस लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद वर्ष 2011 में ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया था। इसमें एक बड़ा हॉल, दो कक्ष और शौचालय का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में भवन की हालत खस्ता हो गई है। चहारदीवारी ढह गई है। फर्श, दरवाजे और खिड़कियां टूट गई हैं। शौचालय ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण शोभा पाल का कहना कि सामुदायिक भवन जर्जर होता जा रहा है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। रामनक्षत्र प्रसाद ने कहा कि सामुदायिक भवन अब उपयोग के लायक नहीं रह गया है। मोतीचंद ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में भवन बदहाल होता जा रहा है। ग्राम प्रधान भोला उर्फ ईश्वर जायसवाल का कहना है कि सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में इसका जीर्णोद्घार कराया जाएगा।
कोट
सचिव को भेजकर सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनवाया जाएगा।
भगवंत कुशवाहा, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed