फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unrecognized schools will not be able to give admission, the list will be made public

Kushinagar News: बिना मान्यता स्कूल नहीं दे सकेंगे दाखिला, सार्वजनिक होगी सूची

Mon, 29 Sep 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Unrecognized schools will not be able to give admission, the list will be made public
पडरौना। जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर क्षेत्र के मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची चस्पा की जाएगी, ताकि अभिभावक आसानी से यह जान सकें कि कौन से स्कूल सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और शिक्षा विभाग की देखरेख में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह सूची स्कूलों में बिना मान्यता के चल रहे अवैध संचालन पर लगाम लगाने और अभिभावकों को सही स्कूल चुनने में मदद करने के उद्देश्य से जारी की जा रही है। इसके लिए बीएसए ने जिले के बीईओ से उनके क्षेत्र में संचालित विद्यालयों की सूची तलब की है।
विज्ञापन

अब जिले के सभी बीआरसी कार्यालय की दीवार पर क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची चस्पा की जाएगी। इस सूची में विद्यालय का पूरा नाम, कितने कक्षा तक मान्यता है समेत अन्य जानकारी होगी। इतना ही नहीं बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची सार्वजनिक किए जाने के साथ-साथ उन स्कूलों में दाखिला संबंधी गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही बिना मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की फिजिकल वेरिफिकेशन कराएंगे और फिर उन स्कूलों को चिह्नित कर उनकी सूची बीआरसी कार्यालय पर चस्पा कर उसे सार्वजनिक की जाएगी। अभिभावकों को इन स्कूलों के अंदर दाखिला नहीं कराने के प्रति आगाह और जागरूक करेंगे। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि जिले के सभी बीआरसी पर क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालयों का नाम चस्पा की जाएगी। इसके लिए सभी बीईओ से उनके क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची तलब की गई है। बीआरसी पर सूची चश्पा करने के बाद विद्यालय संचालकों एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। दिए गए समय में यदि संचालकों को लगता है कि चस्पा सूची में उनके लिए गए मान्यता का स्तर कम है तो वे मान्यता के प्रपत्र आदि उपलब्ध कराकर अवगत कराएंगे। इसके बाद क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों का अंतिम सूची चश्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed