फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unity leads to development of society: MP

एकता से होता है समाज का विकास : सांसद

Mon, 05 Sep 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Unity leads to development of society: MP
हाटा में कांदू मद्धेशिया समारोह में संबोधित करते मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे। - फोटो : KUSHINAGAR
एकता से होता है समाज का विकास : सांसद
विज्ञापन

हाटा। कस्बे के कांदू मद्धेशिया वैश्य सभा की ओर से रविवार को कुलगुरु संत गणिनाथ महाराज का पूजन उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक मोहन वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि एकता से ही समाज का विकास होता है। समाज का विकास जब होगा, तभी देश मजबूत होता है। वैश्य समाज हमेशा से देश की सेवा करता आया है। आज यह जो एकता दिखी है, वह प्रशंसा योग्य है।
विज्ञापन

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि हाटा के वैश्य समाज ने एकता की जो मिशाल पेश की है, वह प्रेरणा लेने योग्य है। समाज की एकता से उस समाज के हर व्यक्ति का उत्थान होता है। समाज में गरीब व्यक्ति भी होता है और संपन्न लोग भी रहते हैं। एकता से ही सभी लोगों को समानता मिलती है। वैश्य समाज ने धर्मशाला निर्माण का संकल्प लिया है। उसमें हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को डॉक्टर सीपी गुप्ता, अनुपमा आर्या, डॉक्टर सीमा गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन में जितेंद्र मद्धेशिया, संजय, मनीष, अंकित, अशोक, सोनू, महेश आदि लोगों विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed