{"_id":"5703fe4e4f1c1b3035c8122c","slug":"unite-against-problems-trans","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘समस्याओं के खिलाफ एकजुट हों किन्नर’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘समस्याओं के खिलाफ एकजुट हों किन्नर’
कुशीनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
एक संस्था की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद किन्नर समुदाय के लोगो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। किन्नर समुदाय के विकास से जुड़े बिंदुओं पर काम करने वाले एक संस्था की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान किन्नर समुदाय के लोगों ने संगठित होने पर जोर दिया।
होली मिलन समारोह के बाद किन्नरों की ओर से समस्याओं से जुडे़ कई बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। उनमें प्रमुख रूप से किन्नरों के वेलफेयर के लिए प्रदेश में बोर्ड के मांग की गई। इस दौरान किन्नर समुदाय के लोगों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब दो साल पहले न्यायालय की तरफ से दिए गए निर्णय का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाया।
उनका कहना था कि अन्य राज्यों में किन्नरों के विकास के लिए बोर्ड का गठन कर दिया गया है जबकि प्रदेश में अब तक बोर्ड का गठन नहीं किया गया है। किन्नर समुदाय के लोगों की पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड के अलावा सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
यह आरोप भी लगाया गया कि देश में स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी किन्नर समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रही गुड़िया किन्नर ने कहा कि समाज के अन्य लोगों की तरह किन्नर समुदाय के लोगों को भी एकजुट होकर समाज और देश के विकास में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ला ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र राज, दीपिका, तन्नू, सोनू, आयुष, शाहरुख, सूर्यभान आदि मौजूद रहे।