फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Unidentified body found in canal; sensation in the area.

Kushinagar News: नहर में मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी

Thu, 13 Aug 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Unidentified body found in canal; sensation in the area.
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ गंडक नहर में रायपट्टी के सामने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। शव दिखाई देते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नहर में शव फंसा होने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा मृतक के बारे में अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी। शव नहर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed