{"_id":"5a1c51304f1c1b96698b5b2c","slug":"uncontrolled-trailer-collided-with-mari-three-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी टक्कर, तीन गंभीर
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्ष्ातिग्रस्त कार।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर सोमवार की भोर में पहले से खड़ी लग्जरी गाड़ी में तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। इससे लग्जरी वाहन के परखचे उड़ गए। इस हादसे में लग्जरी वाहन में बैठे तीन लोग घायल हो गए। जब तक लोग वहां पहुंचे, चालक टेलर लेकर भाग चुका था। लोगों की मदद से घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पटहेरिया चौराहे पर सोमवार की भोर में करीब चार बजे बिहार से लखनऊ जा रही एक लग्जरी गाड़ी को चालक ने एनएच के किनारे खड़ा किया था। चालक गाड़ी खड़ी करने के बाद चौराहे पर चाय पीने चला गया था। इसी दरम्यान तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर लग्जरी गाड़ी से भिड़ गया। इससे लग्जरी वाहन एनएच पर पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
उसमें बैठे अवधेश तिवारी (उम्र 38 वर्ष) व ब्रजेश कुमार (उम्र 30 वर्ष ) निवासी मकसूदपुर सासामूसा, जिला गोपालगंज, बिहार और सत्य प्रकाश मिश्र उम्र 35 वर्ष निवासी दउदा रामपुर, सासामूसा जिला गोपालगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों के टक्कर की आवाज सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर भेजा। वहां ब्रजेश कुमार उम्र 30 वर्ष व सत्यप्रकाश मिश्र (उम्र 35 वर्ष) की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ निर्भय कुमार सिंह ने बताया की घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि टेलर को लेकर चालक भाग निकला।