फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncontrolled bike rider hits pedestrians, three injured

Kushinagar News: बेकाबू बाइक सवार ने राहगीरों को मारी टक्कर, तीन घायल

Sun, 01 Feb 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike rider hits pedestrians, three injured
तुर्कपट्टी। तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। घटना में एक बुजुर्ग, एक स्कूली बच्ची, ठेला चालक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार की शाम तुर्कपट्टी की तरफ से तेज गति से आ रहा एक बाइक चालक अचानक बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पैदल चल रहे रुदवलिया निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह(55) को टक्कर मार दिया। हादसे में उनका बायां पैर टूट गया। इसी दौरान बाइक ने एक आठ वर्षीया छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन

इससे सड़क पर भगदड़ मच गई लेकिन बाइक सवार की बाइक नहीं रुकी वह आगे बढ़ते हुए ठेला पर समान बेच रहे शारदा से जा टकराया और ठेला पलट गया। बाइक पर सवार दो अन्य अज्ञात युवक हादसे के बाद बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल भिजवाया, जहां घायल सूर्यप्रकाश सिंह को प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ स्वतंत्र सिंह ने कहा कि पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। फरार बाइक सवारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed