{"_id":"67bf617321fe7692c001c437","slug":"uncontrollable-scorpio-rammed-into-flour-mill-teenager-seriously-injureduncontrollable-scorpio-rammed-into-flour-mill-teenager-seriously-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132882-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेकाबू स्कॉर्पियो आटा चक्की में जा घुसी, किशोरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेकाबू स्कॉर्पियो आटा चक्की में जा घुसी, किशोरी गंभीर
Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
हाटा। गोरखपुर से बिहार की तरफ जा रही स्कॉर्पियो बुधवार को हाटा कोतवाली के मुजहना के पास अनियंत्रित होकर हाईवे के बगल में स्थित आटा चक्की के टिनशेड में घुसकर पलट गई। हादसे में आटा चक्की पर आई एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि स्काॅर्पियो सवार पांच युवक को हल्की चोटें आईं।
बिहार प्रांत के मीरगंज के रहने वाले राज, आयुष यादव, शिवम कुमार, रिशु और राहुल किसी काम के लिए स्कॉर्पियो से गोरखपुर गए थे। बुधवार को लौटते समय शाम करीब चार बजे हाटा कोतवाली के मुजहना के पास स्काॅर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित आटा चक्की के टिनशेड में घुस गई। इस दौरान गाड़ी पलट भी गई।
घटना देखकर आसपास के काफी लोग जुट गए। लोगों ने स्काॅर्पियो में सवार युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में आटा चक्की पर आटा लेने आई मुजहना हेतिम गांव की रुपाली प्रजापति (16) वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। एंबुलेंस बुलाकर लोगों ने उसे सीएचसी हाटा भिजवाया। वहां हालत गंभीर देखते डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हाटा कोतवाली पुलिस ने क्रेन बुलाकर स्कॉर्पियो को टिनशेड के बाहर निकलवाया। उसमें सवार पांच युवकों को हाटा सीएचसी ले जाकर इलाज कराया।