फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uncle and nephew riding a bike injured after being hit by a truck

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

Sat, 14 Feb 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew riding a bike injured after being hit by a truck
जोकवा बाजार। चौरासास थाना क्षेत्र के एनएच 28 धुनवलिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब फफेलिया मोड़ पर कसया की तरफ़ से आ रहे बाइक सवार ट्रक चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।लोगों का मदद से सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने रविंद्रनगर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गांव सिरिसिया खोहिया निवासी विशुंदर उम्र 26 वर्ष अपनी भाभी और भतीजे सोनू उम्र तीन वर्ष को बाइक से लेकर किसी कार्य से फाजिलनगर जा रहे। अभी चौराखास थाना क्षेत्र के धुनवलिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि कसया के तरफ से बिहार जा रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक पर सवार तीनों सड़क पर गिर गए गंभीर रूप से घायल हो गए। धुनवलिया चौराहे पर दुकानदार दुर्गेश कुमार गोंड, सूरज मद्धेशिया ने घायलों को एक स्कूल की गाड़ी रोककर सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर महीला को घर भेज दिया और विशुंदर और सोनू की हालत गंभीर देखते हुए रविंद्रनगर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed