Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Umashankar Soni became the district president and Setuvan became the district minister

Kushinagar News: उमाशंकर सोनी जिलाध्यक्ष और सेतुवान बने जिला मंत्री

Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Umashankar Soni became the district president and Setuvan became the district minister
कसया। नगर के महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया के सभागार में पडरौना बाल शिक्षा समिति कुशीनगर के जिला समिति पदाधिकारियों का चयन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष प्रदेश निरीक्षक जिया लाल, क्षेत्रीय सह मंत्री रामनाथ गुप्ता, सह विभाग संघचालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह, योगेन्द्र जायसवाल और धर्मेंद्र मिश्रा ने पुष्पार्चन कर किया।
विज्ञापन

बैठक में सर्व प्रथम योगेन्द्र जायसवाल ने जिला अध्यक्ष के लिए उमाशंकर सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन अन्य सदस्यों ने हामी भरते हुए ऊं का उच्चारण कर सभी ने किया। इसके बाद क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री ने उमाशंकर सोनी को पडरौना बाल शिक्षा समिति का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत उन्होंने डॉ. ममता मणि को जिला उपाध्यक्ष, सेतुवान को जिला मंत्री, मकसूदन पांडेय को जिला सह मंत्री व शिवप्रताप नारायण सिंह को जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इसी क्रम में विनोद कांत मिश्रा, योगेन्द्र जायसवाल, नत्थू शर्मा, दीनानाथ यादव, अशोक, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, दीनानाथ जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्रा, जियालाल, डॉ. अनुज कुमार को जिला सदस्य घोषित किया गया। इसके पूर्व अतिथियों का परिचय प्रदेश निरीक्षक जिया लाल ने कराया और अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बैज लगाकर व अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed