{"_id":"691f77b4be7eaec6ac0bca90","slug":"two-youths-seriously-injured-in-a-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149334-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के पडरौना–जटहा मुख्य मार्ग पर खिरकिया बगीचा के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक ही बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहाँ एक युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघीकोठीलवा के मलहोरी टोला निवासी दिनेश गोड़ (24) और प्रेम मधेशिया रात करीब आठ बजे एक ही बाइक से पडरौना से घर लौट रहे थे। खिरकिया बगीचा के पास पहुँचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों युवक अचेत हो गए।
सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्रेम मद्धेशिया की हालत नाजुक बनी हुई है।