{"_id":"66bfe5ac82baa549470cf1a6","slug":"two-youths-involved-in-kalash-yatra-went-missing-in-the-river-body-of-one-found-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121671-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कलश यात्रा में शामिल दो युवक नदी में लापता, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कलश यात्रा में शामिल दो युवक नदी में लापता, एक का शव मिला
Sat, 17 Aug 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज/लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लाला छपरा के शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बह रही छोटी गंडक नदी में जल भरने के दौरान स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में लापता हो गए। काफी तलाश के बाद शुक्रवार शाम को एसडीआरएफ ने एक का शव निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाला छपरा के शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार की दोपहर में कलश यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला कारी के समीप छोटी गंडक नदी में जल भरने पहुंचे। इसी दौरान लाला छपरा के 20 वर्षीय विकास मौर्य पुत्र जगत और 18 वर्षीय अजीत मौर्य पुत्र राम आधार कुछ युवकों को देख स्नान करने लगे। तभी दोनों गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़, एसडीएम योगेश्वर सिंह, एसएचओ रामकोला विनय कुमार सिंह और एसओ कप्तानगंज राजकुमार बरवार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन लापता युवकों का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम की मदद से नदी में खोजबीन शुरू कराई गई। शुक्रवार शाम को एसडीआरएफ ने घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर अजीत मौर्य का शव बरामद कर लिया। विकास मौर्य का अब तक पता नहीं चल सका है।
0
कारी घाट और लाला छपरा गांव में कोई कनेक्शन नहीं
शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए लक्ष्मीगंज के लाला छपरा गांव से श्रद्धालु कारी घाट पर जल भरने को लेकर पडरौना-कप्तानगंज पिच सड़क से किनारे किसके कहने पर गए, इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों के अनुसार, उस गांव और कारी घाट से कभी कोई कनेक्शन नहीं रहा है। आखिर ये लोग किसके कहने पर वहां पहुंचे, क्योंकि इस घाट पर किसी तरह के धार्मिक कार्य के लिए कोई भी व्यक्ति जाता नहीं है। घाट पर जाने के लिए एक पगडंडी है, जो किसी तरह से वहां पर पहुंचा जा सकता है और घाट के चारों तरफ झाड़-झंखाड़ है। घटना के दौरान बगल के बभनौली चौराहे पर खड़े कुछ लोगों ने बताया कि हादसे के बाद आचार्य वहां से कब निकल गए, इसकी भी किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
0
झाड़ियों के कारण ढूंढ़ने में हो रही दिक्कत
छोटी गंडक नदी की गहराई और तेज धारा गोताखोर और एसडीआरएफ टीम के लिए चुनौती बनी हुई है। ऊपर से नदी के दोनों तरफ झाड़-झंखाड़ है। इससे ढूंढ़ने में कठिनाई हो रही है।
0
लापता युवक की तलाश के लिए गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम के अलावा आधा दर्जन छोटी-बड़ी नावों को भी लगाया गया है। छोटी गंडक नदी के अगल-बगल रहने वाले लोग अपनी इच्छा से प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं, लेकिन पानी की धारा तेज होने और अधिक गहराई के कारण दिक्कत हो रही है। एक युवक का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। -सुमित सिंह, तहसीलदार, कप्तानगंज
0
तीन दिवसीय यज्ञ स्थगित
लक्ष्मीगंज। हादसे के बाद तीन दिवसीय यज्ञ को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। गांव वालों ने बताया कि दोनों युवकों के नदी में लापता हो जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। आगे यज्ञ को लेकर रणनीति तैयार करने के बाद इसका आयोजन किया जाएगा।
0
परिजनों में मची चीख-पुकार, गांव के लोग गमगीन
लक्ष्मीगंज। विकास मौर्य और अजीत मौर्य के छोटी गंडक नदी के कारीटोला घाट पर बृहस्पतिवार की दोपहर डूब जाने के कारण परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी गमगीन हैं। लाला छपरा गांव निवासी जगत मौर्य के चार बेटों में विकास सबसे छोटा था। रामआधार के दो बेटों में अजीत मौर्य बड़ा था। दोनों के घर अगल-बगल हैं। विकास 10वीं और अजीत नौवीं का छात्र था। दोनों लक्ष्मीगंज के हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। अजीत के पिता रामआधार पुणे में रहकर नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना पाकर वह शुक्रवार की दोपहर घर पहुंच गए।