{"_id":"655d04e91aa1b627e2084954","slug":"two-youths-died-in-two-road-accidents-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-8034-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
- एक कटाई भरपुरवा तो दूसरा खुदरा अहिरौली गांव का निवासी था
पडरौना। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में साइकिल सवार युवक को नशे में धुत बाइकसवार ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआं बाजार में सोमवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव निवासी रमेश शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र छोटू शर्मा बाइक से पडरौना से कठकुइयां की ओर जा रहे थे, उसी दौरान हादसा हुआ। जिसमें रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइकसवार भाग निकला था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
वहीं दूसरी घटना तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खुदरा अहिरौली गांव की है। जहां आंगनबाड़ी केंद्र कें निकट नशे में धुत एक बाइकसवार ने सोमवार की रात साइकिल से घर आ रहे 22 वर्षीय धीरज कुमार गोंड पुत्र गत्तीलाल गोंड को टक्कर मार दिया था। परिजन धीरज को पहले निजी अस्पताल ले गए, वहां हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मंगलवार को सुबह धीरज की इलाज के दौरान मौत हो गई।