{"_id":"61f0394239f7001d6f79164d","slug":"two-youths-died-in-two-accidents-at-the-same-place-kushinagar-news-gkp4249153176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही जगह दो दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही जगह दो दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही जगह दो दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
हाटा-गौरी बाजार मार्ग पर बलुआ चौराहे के पास हुई दुर्घटना
सोमवार रात एक-एक घंटे के अंतराल पर हुईं घटनाएं
हाटा(कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटा-गौरी मार्ग पर एक घंटे के अंतराल में दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गए। सोमवार देर रात हुई इन दुर्घटनाओं में घायल दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार रात करीब 10 बजे चौरीचौरा थानाक्षेत्र के आजाद सिंह (25) और सतनाम सिंह (27) एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से एक अन्य वैवाहिक समारोह में भड़कुलवा जा रहे थे। बलुआ स्थित देवप्रीत डिग्री कॉलेज के सामने सड़क पर बन रही पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस दुर्घटना में आजाद सिंह व सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और दोनों को सीएचसी हाटा ले गई। यहां इलाज के दौरान आजाद सिंह की मौत हो गई, जबकि सतनाम सिंह को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
दूसरी दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई। पड़री शेखपुरवा निवासी सचिन गौड़ (32) गौरी बाजार से हाटा की तरफ आ रहे थे। बलुआ स्थित निर्माणधीन पुलिया से वह भी जा टकरा गए, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।